गैस सिलेंडर से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त
गैस सिलेंडर से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त
झाबुआ | सारंगी-रतलाम रोड पर मंगलवार दोपहर गैस सिलेंडर से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जाता है कि पिकअप (एमपी 43 जी 1883) तेज रफ्तार से जा रही थी। इस दौरान रास्ते में अचानक गाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और पिकअप पलट गई। ग्रामीणों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।