पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्य मार्ग पर डेढ़ वर्ष में 4 मौतें और 50 से ज्यादा घायल

मुख्य मार्ग पर डेढ़ वर्ष में 4 मौतें और 50 से ज्यादा घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | रायपुरिया

रायपुरिया के मुख्य मार्ग पर बीते डेढ़ वर्ष में अलग अलग दुर्धटना में 4 लोगो की मौत हो चुकी है जिसमें 1 की मोके पर तो 3 की इलाज के दौरान मौत हो गई ओर 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुवे है । इसलिए अब ग्रामीण इस सड़क को खूनी सड़क भी कहने लगे गए है।

रायपुरिया का मुख्य मार्ग कहने को तो टू लेन सड़क है लेकिन यहा सड़को पर खड़े रहने वाले कारए जीप, टेम्पो ठेले ओर बैलगाड़ी से यह मार्ग सिंगल पट्टी के रूप में ही उपयोग आ पाता है । मुख्य मार्ग पर पेटलावद नाके से लगाकर तलावपाड़ा तक अस्थाई कारए जीप बैलगाड़ी ठेले तथा दुकानों के आगे तंबु नेट ओर सेड लगाकर सड़को के किनारे पंहुच गए तो होटलों ओर चाय की दुकान सड़क से सटकर लगने लगी है सड़क के किनारे जगह नही बचने के कारण आसपास से आने वाले ग्रामीण अपने दो पहियाए चार पहिया वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते है झाबुआ रोड तिराहे पर टेम्पो जीप भी सड़को पर खड़े रहते है सवारियां बैठाते है लिहाजा यहां सड़क पर आने जाने वाले दुर्घटना के शिकार बन रहे है। रायपुरिया की इस गंभीर समस्या पर पुलिस प्रशासन और ग्राम पंचायत भी कोई कार्रवाई नहीं करती है। जिससे दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है।

एसडीएम हर्षल पंचोली ने कहा रायपुरिया के मुख्य मार्ग का निरीक्षण करेंगे। पता किया जाएगा कि कहां क्या इंतजाम किए जा सकते हैं। इसके बाद कार्रवाई करेंगे। सड़क किनारे तक किसी को भी दुकानें नहीं लगाने दी जाएगी।

मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं।

खबरें और भी हैं...