जिला विकास समन्वय समिति की बैठक कल
जिला विकास समन्वय समिति की बैठक कल
झाबुआ | जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति की बैठक 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक में पीएचई, जनजातीय कार्य विभाग, विद्युत वितरण कंपनी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना, मनरेगा, कृषि विभाग की समीक्षा की जाएगी।
थांदला व पेटलावद में होगी भावांतर योजना में लहसुन की खरीदी
झाबुआ | शासन के निर्णयानुसार झाबुआ जिले में थांदला व पेटलावद मंडी में भावांतर भुगतान योजना के तहत लहसुन की खरीदी की जाएगी। जिले के किसान यहां जाकर लहसुन का विक्रय कर सकते हैं। खरीदी-बिक्री के दौरान किसान को परेशानी न हो ये भी ध्यान रखा जाएगा।