कल्याणपुरा-मेघनगर रोड पर गड्ढे ही गड्ढे
कल्याणपुरा-मेघनगर रोड पर गड्ढे ही गड्ढे
कल्याणपुरा | गड्ढ़ों के कारण कल्याणपुरा-मेघनगर रोड पर आवागमन मुश्किल हो चला है। मार्ग पर वाहन हिचकोले खाते चलते हैं और हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। सबसे ज्यादा दिक्कतें भगोर से रायपुरिया के बीच है। यहां पता करना मुश्किल है कि सड़क पर गड्ढ़े हैं या गड्ढ़ों के बीच सड़क। गौरतलब है कि कल्याणपुरा-मेघनगर रोड से रोजाना मेघनगर और झाबुआ जाने वाले वाहन गुजरते हैं। संबंधित ठेकेदार ने रायपुरिया से भगोर तक मार्ग की मरम्मत का कार्य तो कर दिया और फिर बीच में काम छोड़कर चला गया। लिहाजा भगोर से लेकर अंतरवेलिया तक बड़े-बड़े गड्ढ़ों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
पक्की नाली निर्माण का काम भी पूरा नहीं हुआ- कल्याणपुरा से होकर गुजरने वाले इस मार्ग पर दोनों तरफ पक्की नाली का निर्माण किया जाना था परंतु यह काम भी आज तक पूरा नहीं किया गया। जिसके चलते नालियों का पानी सड़क पर भरा रहता है।