पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रॉयल वेडिंग थीम पर हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम

रॉयल वेडिंग थीम पर हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैन सोशल ग्रुप मैत्री की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रॉयल वेडिंग थीम पर हुआ। इस दौरान पदाधिकारी दूल्हा-दुल्हन की तरह सज-धजकर पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदौर रीजन के चेयर पर्सन ललित जैन व सचिव हेमा वोहरा, सह सचिव ऋतिक मेहता, क्लब के फाउंडर अध्यक्ष मनोज बाबेल, नीरज गादिया व जय भंडारी थे। अतिथियों ने क्लब के नए दिनेश रूनवाल व सचिव संचित बाबेल के साथ उनकी पूरी टीम को शपथ दिलाई। इसके पश्चात पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ।

रॉयल वेडिंग थीम पर तैयार होकर आए युवाओं को अलग-अलग पुरस्कार दिए गए। बेस्ट वेडिंग ड्रेस फिमेल का खिताब सोनाली जैन व नेहा घोड़ावत को दिया गया। बेस्ट मेल में पंकज कोठारी व चिराग जैन, बेस्ट कपल में शर्मिला विशाल कोठारी व श्रद्धा संदीप जैन और बेस्ट फेमिली ड्रेसअप में पीयूष निक्की जैन परिवार ने बाजी मारी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लक्की दुल्हा-दुल्हन का चयन लक्की ड्रॉ से किया गया। जिसके विजेता आशीष रेखा श्रीमाल रहे। संचालन ग्रुप पीआरओ स्वीटी व निधि रूनवाल ने किया।

दिनेश रूनवाल ने अध्यक्ष तो संचित बाबेल ने सचिव पद की शपथ ग्रहण की
झाबुआ. सोशल ग्रुप के शपथ ग्रहण समारोह में पदाधिकारी दूल्हा-दुल्हन की तरह सज-धजकर पहुंचे।

पदाधिकारियों ने बताए शादी के साइड इफेक्ट
कार्यक्रम में शादी के साइड इफेक्ट स्पर्धा भी रखी गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने शादी के साइड इफेक्ट भी बताए। जज की भूमिका रोटरी क्लब अध्यक्ष उमंग सक्सेना व सेंट्रल स्कूल के उप प्राचार्य मनीष त्रिवेदी थे। एकल वर्ग में पहला पुरस्कार रसना भंडारी, कपल में गौरव-नेहा जैन और ग्रुप में गौरव-सोनाली व रवि-सीमा जैन को पहला पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने भी वेडिंग ड्रेस में सहभागिता की। इनमें से नव्या जैन, स्वरा कोठारी और दिव्य कोठारी को पुरस्कृत किया गया।

खबरें और भी हैं...