सर्किट हाउस में सुबह कार्यकर्ताओं से मिलेंगे प्रभारी मंत्री सारंग
सर्किट हाउस में सुबह कार्यकर्ताओं से मिलेंगे प्रभारी मंत्री सारंग
झाबुआ | लंबे समय बाद झाबुआ दौरे पर आ रहे प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग सुबह 9 बजे सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया ने बताया वे यहां कार्यकर्ताओं की समस्या सुनेंगे और उनका निराकरण करेंगे। उनके साथ विधायक निर्मला भूरिया, शांतिलाल बिलवाल, व कलसिंह भाबर मौजूद रहेंगे।