पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईआईटी के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि

आईआईटी के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईआईटी के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि

झाबुआ| आईआईटी कानपुर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब 15 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। एमटेक प्रोग्राम के लिए गेट स्कोर अनिवार्य है। मास्टर ऑफ डिजाइन (एमडेस) के लिए गेट या फिर सीड का स्कोर होना चाहिए। इसके अलावा कई अन्य शैक्षिक योग्यताएं भी निर्धारित हैं जिसे छात्र आईआईटी की वेबसाइट www.iitk.ac.in पर देख सकते हैं।

शिक्षक 30 तक खुद करें ई-सेवा पुस्तिका अपडेट

झाबुआ| स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षक व कर्मचारी अपनी ई-सेवा पुस्तिका का अपडेशन खुद कर सकेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षकों व कर्मचारियों को स्वयं अपनी लॉगइन आईडी से सेवा पुस्तिका अपडेट करने की सुविधा दी है। शिक्षक व कर्मचारी ई-सेवा पुस्तिका में 30 अप्रैल तक संशोधन करा सकेंगे।

अब देशभर में एमबीबीएस फाइनल परीक्षा एक जैसी

झाबुआ| राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम में संशोधन के बाद नए निर्णय लिए हैं। नए ड्राफ्ट के अनुसार अब देशभर में एमबीबीएस के फाइनल एग्जाम एक साथ होंगे। इसके बाद प्रैक्टिस के लिए एक्जिट एग्जाम का प्रावधान फिलहाल मसौदे में शामिल नहीं है।

अब ऑनलाइन मिलेगा लर्निंग लाइसेंस

झाबुआ| लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब परिवहन विभाग के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे। यह आवेदकों को ऑनलाइन मिल जाएगा, जिसे लेकर वे ड्राइविंग प्रैक्टिस कर सकेंगे और 30 दिन बाद परमानेंट लाइसेंस का आवेदन कर टेस्ट पास करने के बाद परमानेंट लाइसेंस ले सकेंगे। यह व्यवस्था नए मोटर व्हीकल एक्ट में लागू होना है। इसे लेकर स्मार्ट चिप कंपनी से चर्चा कर योजना तैयार की जा रही है।

खबरें और भी हैं...