आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया
आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया
झाबुआ | सर्वब्राह्मण समाज परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार शाम को समाजजनों द्वारा स्थानीय जगदीश मंदिर परिसर में आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया। समाजजनों ने बताया 17 अप्रैल को शाम 5 बजे जगदीश मंदिर से निवेदन यात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन शाम को महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 18 अप्रैल को प्रात: साढ़े 8 बजे आजाद चौक पर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। सुबह 9 बजे भगवान परशुराम और महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। शाम 5 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी।