पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 29 पंचायत सचिवों के वेतन आहरण पर रोक

29 पंचायत सचिवों के वेतन आहरण पर रोक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शौचालय निर्माण में लापरवाही पर कार्रवाई

भास्कर संवाददाता | झाबुआ

स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय निर्माण कार्य में कोताही बरतने पर कलेक्टर आशीष सक्सेना ने राणापुर जनपद पंचायत की 29 ग्राम पंचायतों के सचिवों के अप्रैल माह के वेतन आहरण पर रोक लगा दी। गौरतलब है कि स्वच्छता मिशन के अंतर्गत जिले को समयसीमा में खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) किया जाना है। इस संबंध में कलेक्टर सक्सेना व जिला पंचायत जमुना भिड़े ने राणापुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों में किए गए कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कम प्रगति और 150 से अधिक शौचालयविहीन घरों की संख्या वाली पंचायतों के सचिवों पर दोनों अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। इस लापरवाही पर सभी संबंधित पंचायतों के सचिवों के अप्रैल माह के वेतन आहरण पर रोक लगाने के आदेश दे दिए। यदि आगामी 10 मई तक सभी ग्राम पंचायतें खुले में शौच मुक्त नहीं हुई तो फिर पंचायत पदाधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इन पंचायतों के सचिवों पर हुई कार्रवाई
ग्राम पंचायत दौतड़, खेड़ा, अंधारवाड़, भूतबयड़ा, रेतालूंजा, भांडाखेड़ा, उबेराव, मोहनपुरा, भूरखा, वगईबड़ी, गलती, भूरीमाटी, पुवाला, वागलावाट मोहनिया, कांकरादरा बड़ा, सरदारपुरा, पाडलवा, डाबतलाई, सनौड़, छागोला, लम्बेला, कालापान, मांडलीनाथु, बन, माछलिया झिर, नागनखेड़ी र|ा, मोरडूंडिया, कंजावानी खास, समोई व मातासुला।

खबरें और भी हैं...