वनोपज भी समर्थन मूल्य में शामिल, अच्छे दाम मिलेंगे
वनोपज भी समर्थन मूल्य में शामिल, अच्छे दाम मिलेंगे
झाबुआ| मप्र शासन अब वनोपज को भी समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। वनवासियों को अपने कठिन परिश्रम से एकत्रित वनोपज को अब औने-पौने दाम पर नहीं बेचना पड़ेगा। उनकी कठिन मेहनत से संग्रहित वनोपज का उचित मूल्य शासन द्वारा दिया जाएगा। शासन ने खरीदी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया है।