होगी विद्यार्थियों की विशेष करियर काउंसिलिंग
होगी विद्यार्थियों की विशेष करियर काउंसिलिंग
झाबुआ | इस बार विद्यार्थियों के लिए कॅरियर काउंसलिंग की विशेष व्यवस्था की जा रही है ताकि बच्चों को अपने भविष्य का रास्ता तय करने में भरपूर मदद मिले। हर जिले में कॅरियर काउंसलिंग की व्यवस्था की जाएगी। 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों के जिलेवार सम्मेलन आयोजित होंगे। सम्मेलन में विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा। उन्हें कॅरियर काउंसलिंग दी जाएगी। हर जिले में रोजगार कार्यालय में न्यूनतम पांच कॅरियर काउंसलर नियुक्त किए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से भी प्रत्येक जिले में दो-दो कॅरियर काउंसलर उपलब्ध होंगे। 17 मई को 500 कॅरियर परामर्शदाताओं का उन्मुखीकरण प्रशासन अकादमी में आयोजित किया जाएगा।
किसान विदेश अध्ययन यात्रा संबंधी बैठक 21 को
झाबुआ | कृषकों को विदेश अध्ययन यात्रा पर भेजने हेतु कृषकों की वरियता निर्धारित करने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक 21 मई को शाम 5.15 बजे से कार्यालय कलेक्टर सभाकक्ष में रखी गई है। अध्यक्षता कलेक्टर आशीष सक्सेना करेंगे।
ग्राम सभा 17 मई को
झाबुआ | ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत 17 मई को ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत अमान्य, लंबित, नवीन दावों का परीक्षण किया जाएगा। साथ ही पात्र व्यक्तियों को हक प्रमाण-पत्रों का वितरण किया जाएगा।
परख वीडियो कांफ्रेंस 17 मई को
झाबुआ | मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 17 मई को प्रातः 11 बजे से परख वीडियो कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को नियत समय पर एनआईसी कक्ष झाबुआ में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। कांफ्रेंस में विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की जाएगी।