- Hindi News
- National
- एक महीने तक सवा लाख जाप करने के बाद विजय मुहूर्त में प्रदान की महामांगलिक
एक महीने तक सवा लाख जाप करने के बाद विजय मुहूर्त में प्रदान की महामांगलिक
झाबुआ | आचार्यश्री नवर|सागरजी के शिष्य आदर्शर| सागरजी आदिठाणा- 5 ने स्थानीय शगुन गार्डन में सर्वविघ्ननाशक चमत्कारी महामांगलिक प्रदान की। आदर्शर| सागरजी ने एक महीने तक लगभग सवा लाख जाप करने के बाद महामांगलिक की। विजय मुहूर्त में दोपहर 12.39 बजे इसकी शुरुआत हुई। करीब डेढ़ घंटे महामांगलिक चली। जिसे श्रवण करने बड़ी संख्या में समाजजन पहुंचे और धर्मलाभ लिया। महामांगलिक का लाभ सुभद्रादेवी संघवी, राजेंद्र जैन शुभम व पारस चोरड़िया ने लिया। सुश्रावक संजय मेहता ने बताया अगली महामांगलिक कुकड़ेश्वर (मंदसौर) में होगी। आदर्शर| सागरजी गुरुवार शाम को मेघनगर की ओर विहार करेंगे।