सप्ताह में एक बार कूलर का पानी जरूर खाली करें
राष्ट्रीय डेंगू दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हुई कार्यशाला
झाबुआ | राष्ट्रीय डेंगू दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया। एडीस, एनाफ्लीज एवं क्यूलेक्स मच्छर के लार्वा का अवलोकन भी सभी को करवाया गया। साथ ही यह भी बताया कि सप्ताह में एक बार कूलर का पानी जरूर खाली करे।
मलेरिया अधिकारी डॉ. सिसौदिया ने बताया कि कैसे डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचा जा सकता हैं। वैक्टर जनित रोग मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, इत्यादि के नियंत्रण के लिए सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने की बात कही गई। पानी से भरे रहने वाले स्थानों पर टेमोफास, मिट्टी का तेल या जला हुआ इंजन आयल डाला जा सकता है। सप्ताह मे एक बार अपने टीन, डिब्बा, बाल्टी इत्यादि का पानी खाली कर देना चाहिए। सकार्यशाला में कलेक्टर आशीष सक्सेना, सीएमएचओ डॉ. डीएस चौहान सहित वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए काम करने वाले एनजीओ एवं छात्रावास अधीक्षक उपस्थित थे।