पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोन लिया नहीं और सोसायटी ने नौ किसानों को जारी कर दिए बकाया वसूली के नोटिस

लोन लिया नहीं और सोसायटी ने नौ किसानों को जारी कर दिए बकाया वसूली के नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ये हैं वो किसान जिन्हें वसूली के लिए सोसायटी ने नोटिस भेजा है।

मामला आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था देवझिरी का

भास्कर संवाददाता | झाबुआ

आठ किमी दूर स्थित ग्राम पंचायत देवझिरी में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था देवझिरी ने नौ ग्रामीणों को लोन के साथ ब्याज वसूली के नोटिस जारी किए है। ग्रामीणों को जब नोटिस मिले तो वे चौंक गए। उनका कहना है हमने लोन लिया ही नहीं तो वसूली किस बात की।

ग्रामीणों का आरोप है कि गत वर्ष आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था देवझिरी के प्रबंधक उनके पास आए थे और जबर्दस्ती हमारे खाते खुलवाए। इसके बाद उन्होंने हमें खाते की पास बुक भी नहीं दी। हमें बताया भी नहीं कि कोई लोन दिया जाएगा। 5 मई को सोसायटी की ओर से गांव के आठ किसानों को नोटिस जारी किए गए जबकि एक को 14 मई को नोटिस दिया। नोटिस में 8 ग्रामीणों द्वारा 10-10 हजार रुपए का लोन लेना बताया गया है। ग्रामीणों को जब नोटिस में लोन पर बकाया वसूली होने की बात पता चली तो वे घबरा गए। बुधवार सुबह वे सोसायटी इकट्ठा हुआ। यहां प्रबंधक काे बुलाने की मांग करने लगे। हालांकि दोपहर तक प्रबंधक नहीं आए। ग्रामीणों आरोप है कि हमारे खाते में से पैसा निकाल लिया और हमें बताया तक नहीं। अब नोटिस देकर वसूली की बात कह रहे हैं।

पिछले वर्ष ही खाते में रुपए जमा कर दिए थे। किसानों ने अपने खाते ही चेक नहीं किए। वे हमारे पाए आए तो हम उनकी समस्या का समाधान करें। उनके द्वारा लगाए जा रहे आरोप गलत है। भारतसिंह हाड़ा, सह प्रबंधक, देवझिरी सोसायटी

इन्हें दिया वसूली का नोटिस

प्रबंधक ने लीला पति गोपाल को 11321 रुपए बकाया होने का नोटिस दिया है। इसके अलावा दिलु अबरू भूरिया पर 11216 रुपए, धन्नु वेस्ता डामोर पर 11339, तोलिया मगना 13200, राजू धन्ना को 11339, रामू भूरजी को 11246, रमेश गोपाल को 11267, प्रेमसिंह रतना को 11339 व भूरा सकरा को 16606 रुपए वसूली का नोटिस जारी किया है।

खबरें और भी हैं...