बैंक ने किया पांच ऋणियों का सम्मान, स्मृति चिन्ह भेंट किए
बैंक ने किया पांच ऋणियों का सम्मान, स्मृति चिन्ह भेंट किए
झाबुआ | नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण बैंक शाखा आजाद चौक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 5 ऐसे ऋणियों का सम्मान किया जिन्होंने अपने ऋण खातों की अदायगी नियमित रूप से की। बैंक ने सम्मान स्वरूप इन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए। क्षेत्रीय प्रबंधक प्रमोद पाण्डेय के निर्देशन में आजाद बैंक में ग्राहक सम्मेलन का आयोजन हुआ। झाबुआ शाखा के प्रबंधक ओमप्रकाश पाटीदार ने बैंक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैंक के अध्यक्ष एबी विजय कुमार ने बताया ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य जन सामान्य में बैंक ऋण की समय पर अदायगी के प्रति चेतना और जागरूकता उत्पन्न करना है। इस अवसर पर शाखा के तीन हितग्राही को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान करने के साथ ही शाखा के पांच ग्राहकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।
ग्राहक समय पर अदा करे ऋण : गर्ग
पेटलावद | नर्मदा झाबुआ बैंक पेटलावद में सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक निरंजन गर्ग ने कहा बैंक ग्राहकों की सुविधाओं की ओर विशेष ध्यान रखती है। बैंक से मिलने वाले ऋण को समय पर अदा करने के लिए ग्राहक और ऋणधारी को विशेष ध्यान रखना चाहिए। ग्राहक सम्मेलन में 5 ऐसे ऋणियों का सम्मान किया गया जिन्होंने समय पर ऋण खाते निर्धारित समय में बंद कर दिए हैं। बैंक अध्यक्ष एबी विजय कुमार के संदेश का वाचन भी किया गया। गोविंद मुलेवा, मनोज जानी, सालिगराम पाटीदार, प्रकाश मुलेवा, मणीलाल बरबेटा ने बैंक सुविधा के संबंध में सुझाव दिए। इस अवसर पर डीडी जादौन, वीरेंद्र सक्तावत, गोपाल आंजना, प्रदीप परमार, मुकेश परमार, मूलचंद काग, दुर्गा अरड़, कल्पना मुणिया, किशनलाल मौजूद थे।