कॉलेज ग्राउंड पर रनिंग ट्रैक का काम बंद होने से खिलाड़ियों को परेशानी
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार को पीजी कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। जिसमें छात्र संगठन ने तीन सूत्री मांगों का निराकरण करने का आग्रह किया।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाबोर के नेतृत्व में पहुंचे विद्यार्थियों ने कहा कॉलेज ग्राउंड पर रनिंग ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। जिसका काम लंबे समय से बंद पड़ा है। इस वजह से खिलाड़ियों को प्रेक्टिस करने और रनिंग करने में परेशानी आ रही है। वे अन्य मैदान पर जाने को मजबूर है। छात्र संगठन के कुछ खिलाड़ियों ने हताश होकर रनिंग करना ही बंद कर दिया है।
दूसरी समस्या बॉस्केट बॉल मैदान की बताई। उन्होंने कहा मैदान का ठीक से समतलीकरण नहीं किया गया है। वहीं पुराने बदबूदार सुविधा घर का उपयोग करने को विद्यार्थी मजबूर है। जबकि नया बनकर तैयार है उसके उपयोग करने की अभी तक मंजूरी नहीं दी गई है। एनएसयूआई ने सवाल उठाया कि जब तक लोकार्पण नहीं होता तब तक छात्र परेशानी उठाएंगे क्या। छात्र संगठन ने शीघ्र समस्या का निराकरण नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देते समय अक्षय परमार, धर्मेंद्र बामनिया, किलु भूरिया, प्रकाश बामनिया, अनिल, अंकित, प्रहलाद, अतुल, रोशन, दरियाव, सौरभ आदि मौजूद थे।
एनएसयूआई ने 3 सूत्री मांगों का ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा।