नगर में पहली बार लगे शिविर में बच्चे व युवा सीख रहे आकर्षक रंगोली बनाना
शिविर में रंगोली बनाना सीख रहे युवा, अतिथियों ने पहुंचकर अवलोकन भी किया।
युवा सीख रहे हैं कला
14 मई से यहां प्रशिक्षण सत्र शुरू हो चुका है। जिसमें शहर के 25 युवा एवं बच्चे सहभागिता कर रहे हैं। सभी को मेहरा द्वारा रंगोली बनाने के गुर सिखाए जा रहे हैं। विधि बाबेल ने बताया शिविर 4 सत्रों में हो रहा है। प्रथम सत्र सुबह 9 से दोपहर 11, दूसरा 11 से 1, तीसरा दोपहर 2 से शाम 4 एवं अंतिम सत्र शाम 6 से रात्रि 8 बजे तक चल रहा है। यह शिविर 20 मई तक चलेगा। विधि के अनुसार यदि इस बीच भी शहर का कोई भी प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेना चाहता है तो वह दोनों शिविर प्रभारी से संपर्क कर शामिल हो सकता है।
शिविर का किया अवलोकन
सुबह साढ़े 10 बजे शिविर के प्रथम सत्र में आयोजक जैन सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष राजेंद्र संघवी, अमित मेहता, श्वेतांबर जैन श्री संघ के सचिव भरत बाबेल, जैन सोश्यल ग्रुप मैत्री के महावीर मुणत आदि ने पहुंचकर शिविर का अवलोकन किया। शिविरार्थी युवा एवं बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके द्वारा बनाई जा रही रंगोली की भी प्रशंसा की। साथ ही प्रशिक्षक कलाकार मेहरा से भी चर्चा की।