पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राहकों का सम्मान कर योजनाओं के बारे में बताया

ग्राहकों का सम्मान कर योजनाओं के बारे में बताया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राहकों का सम्मान कर योजनाओं के बारे में बताया

कालीबावड़ी| नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक शाखा में ग्राहक दिवस का आयोजन किया। छोटे कर्जदाताओं जो समय पर बैंक द्वारा लिए कर्ज की किश्त का हर माह भुगतान करते हंै उनका सम्मान किया गया। ऋण अदायगी के बारे में बैंक प्रबंधक गजेंद्र चौहान ने उपस्थित लोगों को बताया। शासन द्वारा चलाई जा रही मुद्रा, कौशल विकास, मुख्यमंत्री स्वरोजगार आदि योजनाओं के बारे में बताकर लाभ लेने की अपील की। सम्मान समारोह में बैंक के द्वारा बनाए कृषक क्लब के सचिव शोभाराम कलमे, अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, ग्राहक दीपक राठौड़, विजय कर्मा, हकीम खान, राजू राठौड़, मोहन नत्थु का बैंक प्रबंधक चौहान, कैशियर जितेंद्र पंडित, अशोक राठौड़ ने माला पहनाकर सम्मान कर शील्ड दी।

खबरें और भी हैं...