पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉलेजों में दिव्यांगों के लिए 5% सीटें होंगी आरक्षित

कॉलेजों में दिव्यांगों के लिए 5% सीटें होंगी आरक्षित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उच्च शिक्षा विभाग के अधीन संचालित शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त कॉलेजों में पहले वर्ष स्नातक, प्रथम सेमेस्टर स्नातकोत्तर सत्र 2018-19 में प्रवेश प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरु होने के आसार है। जिसको लेकर उच्च शिक्षा विभाग की तैयारी अब अंतिम चरण में चल रही है।

ई-प्रवेश 2018-19 में पिछले साल की तुलना में विभिन्न परिवर्तन किए गए है। जिसमें इस बार दिव्यांगों को 5 प्रतिशत सीट आरक्षित की है। पिछले साल तक सिर्फ 3 प्रतिशत सीटें आरक्षित थी लेकिन इस बार 2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई। जिसे इसी सत्र से लागू किया जाएगा। स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में अधिकतम आयु सीमा का बंधन खत्म कर दिया है। हर काॅलेज में प्रथम वर्ष में प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में व्याख्यान होंगे।

डिजिटल इंडिया प्रोग्राम में ऑनलाइन प्रवेश शुल्क भुगतान की व्यवस्था की जा रही है। इससे प्रवेशार्थी व उनके अभिभावकों को भुगतान के लिए एक बेहतर सुविधा उपलब्ध रहेगी और समय की भी बचत होगी। पंजीकृत असंगठित कर्मकार की संतानों को नियमित पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने पर शैक्षणिक शुल्क से छूट दी जाएगी। सभी वर्गों की छात्राओं को केवल प्रथम चरण में नि:शुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था है। यदि कोई छात्रा प्रथम से अन्य चरण में रजिस्ट्रेशन कराती है तो निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं, अब संभावना है कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पृथक से जारी समय-सारणी के अनुसार प्रवेश शुरू हो। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया www.epravesh. nic.in पोर्टल के माध्यम से होंगी। ई-प्रवेश पोर्टल पर इच्छुक आवेदक अपना पंजीयन करवा सकेंगे। इस पोर्टल पर पंजीकृत आवेदकों के ही प्रवेश पर विचार किया जाएगा।

ई-प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके और आवेदकों को उनकी प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कॉलेज और संचालनालय स्तर पर हेल्प-डेस्क भी स्थापित किया जा रहा है। साथ ही प्रवेश समस्याओं के समाधान के लिए वेब-बेस्ड व्यवस्था ई-प्रवेश पोर्टल पर भी की जा रही है।

अच्छी खबर

उच्च शिक्षा विभाग 17 मई से शुरू कर सकता है स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश प्रक्रिया

जिन्हें प्रवेश नहीं मिला, उन्हें अगले चरण में चयन का मौका मिलेगा

आवेदकों को एसएमएस अलर्ट द्वारा प्रवेश संबंधी जानकारी समय-समय पर दी जाएगी। ऐसे पंजीकृत आवेदक जिन्होंने आवंटन के बाद प्रवेश नहीं लिया है या जिन्हें आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है, उनके लिए दोबारा आगामी चरण के लिए ऑनलाइन कॉलेज, विषय व पाठ्यक्रम के चयन का विकल्प देना अनिवार्य है।

खबरें और भी हैं...