पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फीस प्रतिपूर्ति के लिए आधार से कराना होगा वेरिफिकेशन

फीस प्रतिपूर्ति के लिए आधार से कराना होगा वेरिफिकेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फीस प्रतिपूर्ति के लिए आधार से कराना होगा वेरिफिकेशन

झाबुआ| आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश लेने वाले छात्रों की फीस के लिए स्कूल संचालकों को एजुकेशन पोर्टल पर आधार से बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन करना होगा। उन्हें एक छात्र के लिए 4419 रुपए की प्रतिपूर्ति हो सकेगी। स्कूल शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक 40% से ज्यादा छात्रों के नाम की स्पेलिंग में गलतियों के कारण स्कूलों को 2016- 17 की फीस में दिक्कत आ रही है।

खेल अकादमी में प्रवेश के लिए 9 जून तक करें आवेदन

झाबुआ| मप्र की विभिन्न खेल अकादमियों में चयन प्रक्रिया अब ऑनलाइन हो गई है। इसके लिए आवेदन 9 जून तक किए जा सकते हैं। प्रक्रिया फिजिकल टेस्ट, स्किल टेस्ट तथा मेडिकल टेस्ट के आधार पर तीन चरणों में होगी। आयु सीमा 12 से 18 वर्ष रहेगी जिसकी गणना 1 जुलाई 2018 से की जाएगी।

पुलिस भर्ती के लिए इस माह उपस्थित होना जरूरी

झाबुआ| मप्र पुलिस में सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक व आरक्षक सवं र्ग भर्ती वर्ष 2017 के 14 हजार 88 रिक्त पदों की भर्ती में चयनित युवा 23 से 30 अप्रैल तक च्वाइस फिलिंग के आधार पर उपस्थित होना अनिवार्य हैं।

एआईएपीजीईटी के आवेदन शुरू, परीक्षा 24 जून को

झाबुआ| अभा आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) -2018 के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए। अंतिम तिथि 4 मई है। परीक्षा 24 जून को होगी। परिणाम 19 जुलाई को आएंगे। जानकारी वेबसाइट www.aiapget.com, www. aiia.com, www.ayush.gov. in पर देखी जा सकती है।

बचत खातों में कितनी राशि रहे, यह बैंक करेंगे तय

झाबुआ | आरबीआई ने बैंकों में बचत खातों में न्यूनतम राशि कितनी रखी जाए, इस बारे में निर्णय बैंकों पर ही छोड़ दिया है। बैंक खातों में न्यूनतम शेष राशि की सीमा तय करने के लिए स्वतंत्र हैं।

खबरें और भी हैं...