पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस लाइन के 300 परिवारों को मिलेगा आरओ का पानी

पुलिस लाइन के 300 परिवारों को मिलेगा आरओ का पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीआरपी लाइन में रह रहे 300 पुलिस परिवारों को पीने के लिए आरओ का शुद्ध पानी मिलेगा। इसके लिए लाइन में ही प्लांट तैयार हो गया है। जल्द ही पानी की सप्लाय शुरू हो जाएगी। दरअसल अब तक डीआरपी लाइन के रहवासी हैंडपंप से पीने का पानी भरते थे। कुछ लोगों ने तो बाकायदा घरों में तो पानी की कैन लगवा रखी थी। समस्या को देखते हुए एसपी महेशचंद जैन ने हैंडपंप के नजदीक ही आरओ प्लांट बनवाने का निर्णय ले लिया। मुख्यालय से सहमति मिलने के बाद महीनेभर पहले इसका काम शुरू हुआ था जो अब लगभग खत्म होने को आया। पानी फिल्टर करने की सारी मशीनें फीट कर दी गई है। अब टेस्टिंग चल रही है। बाहर 20 हजार लीटर की एक बड़ी टंकी रखी गई है। प्लांट से इस टंकी में शुद्ध पानी पहुंचेगा। यहां से लोग पानी भरकर ले जा सकेंगे।

ऐसी होगी वर्किंग -पानी में गंदगी और तलछट रेत को फिल्टर करना, बारीक कार्बन, फिल्टर पानी से क्लोरिन और नए ऑर्गेनिक्स गंध के जरिए गंदगी को कम करना, हानिकारक केमिकल को खत्म करना, खनिज को जरूरत के हिसाब से मेंटेन रखना।

अब नहीं भरना पड़ेगा हैंडपंप से पानी

गर्मी के दिनों में लोग दूषित पानी पीने से सबसे अधिक बीमार होते हैं। आरओ का शुद्ध पानी मिलने से यह समस्या नहीं रहेगी। इसके अलावा हैंडपंप से पानी भरने में जो मशक्कत करना पड़ती थी वह भी दूर हो जाएगी। लोग सीधे टंकी से शुद्ध पानी ले पाएंगे। जिस जगह आरओ प्लांट लगाया गया है उसी से लगकर पुलिस परिवारों के लिए मैरिज गार्डन भी बनाया गया है। यहां एक बार में करीब एक हजार लोगों को एक साथ खाना खिलाया जा सकता है। इसके अलावा मेहमानों के ठहराने व अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई गई है। संभवतया: इतनी विकसित संभाग की यह एकमात्र पुलिस लाइन होगी।

खबरें और भी हैं...