पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कालीदेवी थाना प्रभारी डांगी को हटाया, अशफाक खान को सौंपी जिम्मेदारी

कालीदेवी थाना प्रभारी डांगी को हटाया, अशफाक खान को सौंपी जिम्मेदारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालीदेवी थाना प्रभारी डांगी को हटाया, अशफाक खान को सौंपी जिम्मेदारी

झाबुआ |
ग्राम भूतेड़ी में दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को निपटाने की बजाए कार्य में लापरवाही बरतने पर एसपी महेशचंद जैन ने कालीदेवी थाना प्रभारी केएल डांगी को लाइन अटैच कर दिया है। उनके स्थान पर अशफाक खान को कालीदेवी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि ग्राम भूतेड़ी में दो पक्षों के बीच सालों से रंजिश चल रही है। विवाद में एक की हत्या के बाद से एक पक्ष गांव छोड़कर चला गया था। हाल में जब लौटा तो उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की। दो दिन पहले ही रात में विवाद के चलते एक पक्ष ने फिर दूसरे पक्ष की झोपड़ी में आग लगा दी। इसे गंभीर मामला मानते हुए एसपी ने थाना प्रभारी को हटा दिया।

दोनों पक्षों के बीच चल रहे हैं समझौते के प्रयास -विवाद कहीं कोई गंभीर रूप न ले ले इसलिए अब दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास भी चल रहे हैं। एक पक्ष की तरफ से सरदारपुर विधायक वेलसिंह भूरिया है तो दूसरी तरफ से खुमसिंह महाराज लगे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे कोई सही परिणाम निकलकर आएंगे।

खबरें और भी हैं...