नेशनल लोक अदालत 22 अप्रैल को, समझौते से होगा प्रकरणों का निराकरण
झाबुआ | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार व जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एके तिवारी के मार्गदर्शन में 22 अप्रैल को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें समझौते के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इसमें शमनीय प्रकरण, परक्राम्य अधिनियम की धारा 138 के अंतर्गत प्रकरण, बैंक रिकवरी संबंधी मामले, एमएसीटी प्रकरण, विद्युत एवं जल के बिल संबंधी प्रकरण, वैवाहिक प्रकरण, भूमि अधिग्रहण के प्रकरण, सेवा मामले जो सेवानिवृत्त संबंधी लाभों से संबंधित है व राजस्व प्रकरण जो जिला कोर्ट में लंबित हो ऐसे प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।
उर्स आज से, दोपहर में निकलेगा चादर का जुलूस
रंभापुर | रंभापुर में सर्वधर्म उर्स कमेटी रंभापुर के तत्वावधान में हजरत सैयद गैबन शाह वली की दरगाह पर दूसरा उर्स मनाया जा रहा है। 19 अप्रैल को दोपहर 3 बजे चादर का जुलूस निकलेगा। बस स्टैंड से जुलूस शुरू होगा। रात्रि 9 बजे महफिले सिमा का आयोजन किया जाएगा।