पांच ग्रामीणों का शील्ड भेंटकर सम्मान किया
टवलाई | नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक द्वारा मध्य प्रदेश के 24 जिलों में कार्यरत बैंक की सभी 406 शाखाओं में ग्राहक सम्मेलनों का आयोजन किया गया इस आयोजन में प्रत्येक शाखा में आर्थिक कमजोर वर्ग के 5 ऐसे हितग्राहियों का सम्मान किया जिन्होंने अपने ऋण खाते निर्धारित समयावधि में बंद कर दिए। ऐसे ऋणी को बैंक द्वारा सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। टवलाई में नर्मदा झाबुआ शाखा में हितग्राहियों का सम्मान समारोह रखा गया जिसमें ग्राम के कई गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक श्री मकवाने द्वारा समय पर ऋण जमा कराने वाले 5 हितग्राहियों जिसमें तीन पुरुष व दो महिलाओं का गांव के प्रबुद्धजनों से शील्ड देकर सम्मान करवाया।