पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक में ग्राहकों का सम्मान किया

नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण बैंक में ग्राहकों का सम्मान किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेघनगर | प्रधान कार्यालय इंदौर के निर्देशानुसार नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण बैंक की मेघनगर शाखा में ग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया गया। शाखा प्रबंधक योगेंद्र सोनी ने बताया इस दौरान शाखा स्टाफ द्वारा गोपनीयता की शपथ ली गई। शाखा द्वारा कमजोर वर्ग के ऋणियों को नियमित ऋण अदायगी करने पर सम्मानित कर स्मृति चिन्ह दिए गए। इस दौरान मुकेश मयूर, रमेश ब्रजवासी, अजय राठौर, इशाक मोहम्मद, गणेश स्वयं सहायता समूह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रवि सुराणा, प्रदीप शर्मा, राजेंद्र व्यास, संजय भाटी, कमला डामोर आदि उपस्थित थे। संचालन यामिनी शुक्ला व पारस जाट ने किया। आभार मनोहरसिंह ने माना।

ग्राहक सम्मान समारोह आयोजित

रंभापुर | स्थानीय नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण बैंक में ग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान पांच ऐसे ऋणियों का सम्मान किया जिन्होंने अपनी समय अवधि पर ही बैंक का ऋण लौटाया । ऐसे ग्रामीण ग्राहकों को बैंक अध्यक्ष एवी विजय कुमार ने स्मृति चिन्ह भेंट किए। साथ ही ग्राहकों को बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ ग्राहक पंकज रांका, धन्नालाल बसेर, डॉ. योगेश, अभय जैन, चंद्रशेखर जैन को ग्राहकों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इनके अलावा कमलसिंह सहलोत. रोशन खान, गायत्री समूह, कांजी धन्ना, ज्योति राजेंद्र सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। बैंक के मनजीत मीणा, हेमंत जोशी ने आभार माना।

बैंक की योजनाओं के बारे में बताया

बरवेट | नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण बैंक बरवेट ने समयावधि में ऋण जमा कराने वाले ग्राहकों का सम्मान किया। बैंक के शाखा प्रबंधक कुलदीप पाटीदार ने बताया आयोजन का उद्देश्य बैंक ऋण की समय पर अदायगी के प्रति जनसामान्य में जागरूकता उत्पन्न करना है। उन्होंने बैंक की योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में पं. राजेंद्र प्रसाद, जगदीश पटेल, मुकेश पाटीदार, अजय पवार, विजय पवार, देवेंद्र गौड़, सागरबाई पाटीदार, बाबू सिंगाड़, शुभम मेहता, रामेश्वर पाटीदार सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

सरपंचों के अधिकारों का हो रहा हनन

कानवन | बदनावर आए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को रिटोड़ा के सरपंच व सरपंच संगठन के उपाध्यक्ष आशाराम जाट ने एक आवेदन देकर मप्र में सरपंचों के अधिकारों के हनन से अवगत कराया। इसमें बताया मप्र की सर्वाधिक पंचायतों में कांग्रेस समर्थित 65 से 70 प्रतिशत सरपंच प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। लेकिन भाजपा सरपंचों के अधिकार का हनन कर रही है।

खबरें और भी हैं...