पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विशिष्ट शैक्षणिक संस्थाओं एवं कन्या परिसर में प्रवेश के लिए सूची जारी

विशिष्ट शैक्षणिक संस्थाओं एवं कन्या परिसर में प्रवेश के लिए सूची जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनजातीय कार्य विभाग की विशिष्ट संस्थाओं (जिला उत्कृष्ट विद्यालय झाबुआ) में कक्षा 9वीं तथा एकलव्य आवासीय मॉडल उमावि अगराल व मोरडूंडिया, कन्या शिक्षा परिसर-झाबुआ, रामा, रानापुर, मेघनगर, थांदला एवं पेटलावद में कक्षा 6ठी में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा के परिणाम ऑनलाइन घोषित किए जा चुके हैं। सर्वसंबंधित विद्यार्थी वेबसाइट https://www.mponline.gov.in पर देख सकते हैं। विद्यार्थियों की अंतिम चयन सूची जारी करने के लिए सभी विद्यार्थियों की 5वीं और 8वीं के प्राप्तांक प्रतिशत की एंट्री की जाना आवश्यक है। सभी संकुल प्राचार्य, बीईओ, बीआरसी को परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को तत्काल सूचित कर बच्चों की 5वीं, 8वीं के परीक्षा परिणाम की एंट्री दर्ज करवाने के लिए कहा गया है, ताकि चयन सूची में कोई छात्र छूट नहीं जाए।

खबरें और भी हैं...