पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2016 से पहले सेवािनवृत्त हुए कर्मचारियों को मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ

2016 से पहले सेवािनवृत्त हुए कर्मचारियों को मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
2016 से पहले सेवािनवृत्त हुए कर्मचारियों को मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ

झाबुआ |
गत दिनों मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पेंशनरों की महापंचायत का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने वर्ष 2016 के पहले सेवािनवृत्त होने वाले शासकीय कर्मचारियों को सातवे वेतनमान का लाभ दिए जाने की घोषणा की। इसके अलावा पेंशनर कल्याण बोर्ड का गठन शीघ्र किए जाने की बात कही। पेंशनर को गंभीर बीमारी होने की दशा में इलाज का खर्च भी सरकार उठाएगी। महापंचायत ने यह घोषणा करने पर सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर महासंघ के महामंत्री खुर्शीद सिद्दिकी, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री केपी सिंह, राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष गोपालकृष्ण शर्मा (झाबुआ) ने आभार माना है।

खबरें और भी हैं...