चूल्हे के लिए लकड़ी निकाल रही महिला को सांप ने डंसा, मौत
चूल्हे के लिए लकड़ी निकाल रही महिला को सांप ने डंसा, मौत
झाबुआ | ग्राम सजवानी में गुरुवार रात सांप के डंसने से दलमा पति मदन मेड़ा (35) की मौत हो गई। महिला दलमा घर में खाना बनाने के लिए चूल्हे की लकड़ी निकाल रही थी। लकड़ियों के ढेर में छिपे सांप ने डंस लिया। उसे जिला अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह महिला का पोस्टमार्टम किया गया।