अब बेटी वाले अभिभावकों को भी मिलेगी पेंशन
झाबुआ | सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना शुरू की है। जिसमें जिन लोगों के सिर्फ बेटियां ही हैं, उन्हें मुख्यमंत्री की इस योजना के तहत पेंशन दी जाएगी। योजना के लिए मूल निवासी, दंपती में किसी एक की न्यूनतम आयु 60 साल होनी चाहिए। संतान के रूप में सिर्फ बेटी ही हो।