गर्भवती महिलाओं को शुक्रवार को लड्डु दिए गए।
ठेकेदार द्वारा सामान नहीं देने से लड्डू नहीं बन पाए थे
गुरुवार को लड्डू बंटने का दावा कर रहे स्टूअर्ट सुनील कानूनगो का कहना है ठेकेदार द्वारा रसोई में सामान नहीं देने से गुरुवार को लड्डू नहीं बन पाए थे। शुक्रवार को वार्ड में भर्ती सभी 16 महिलाओं को लड्डुओं का वितरण किया गया है। हालांकि कलेक्टर द्वारा बैठाई गई जांच में पूर्व से लड्डुओं का वितरण किया जा रहा है या नहीं, इसके विषय में भर्ती महिलाओं के दर्ज मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर विस्तृत जांच की जाएगी।