पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रात में फोन आया तो घर से निकला सेल्समैन, सुबह 5 किमी दूर मिली पत्थरों से कुचली लाश

रात में फोन आया तो घर से निकला सेल्समैन, सुबह 5 किमी दूर मिली पत्थरों से कुचली लाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शव का पीएम जिला अस्पताल में किया गया, इस दौरान बाहर भीड़ लगी रही।

चेहरा कुचला, हाथ फ्रेक्चर

सुरेंद्र की लाश के आसपास बड़े-बड़े पत्थर पड़े थे। उसे पत्थरों से पटक-पटक कर मारा गया। चेहरा कुचला हुआ था। हाथ फ्रेक्चर व पूरे शरीर पर चोट के निशान थे।

सुरेंद्र नायक

पुलिस पता करने में जुटी आखिरी कॉल किसने किया

लाश मिलने के बाद पुलिस ने परिजन से चर्चा की तो मोबाइल कॉल आने की बात सामने आई। सायबर सेल को आखिरी कॉल के बारे में पता करने के लिए लगाया गया। टेलीकॉम कंपनी से संपर्क भी किया गया लेकिन वहां से सर्वर डाउन हाेना बता कर देर शाम तक जानकारी नहीं दी गई कि आखिरी कॉल किसने किया था।

जांच के बाद ही कारण स्पष्ट होगा

कॉल डिटेल अभी नहीं मिल पाई है। मामला हत्या का ही है। कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। आरसी भाकर, एसडीओपी झाबुआ

रात में नहीं मिली पुलिस की मदद

परिजन ने बताया रात में कोतवाली थाने पर डेढ़ बजे गुमशुदगी रिपोर्ट लिखाने गए। 3 बजे एसपी निवास पर भी पहुंचे। वापस थाने पर गए लेकिन तलाशी के समय साथ जाने के लिए पुलिस जवान नहीं भेजे गए। अनहोनी के अंदेशे के बीच ही अंधेरे में खोजबीन करते रहे।

खबरें और भी हैं...