कड़ोदकलां | नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक शाखा कड़ोदकलां में ग्राहक दिवस का आयोजन किया। शाखा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पांच ऐसे ऋणियों का सम्मान किया जिन्होंने अपने ऋण खाते समयावधि में बंद कर दिए।
शाखा प्रबंधक मयंक पटेल ने बताया कर्जदाताओं जो समय पर बैंक द्वारा लिए कर्जे की किश्त का हर महीने भुगतान करते हैं उनका भी सम्मान किया गया। हितग्राही संगीताबाई श्रीलाल, भेरूलाल अंबाराम चावड़ा, मुकेश गणपत, अर्जुन कैलाशचंद्र, राजेश बद्रीलाल काे शील्ड देकर सम्मानित किया। शाखा के ग्राहक और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। बैंक शीघ्र स्वयं सहायता समूह के गठन और उनके वित्त पोषण के लिए एक अभियान प्रारंभ करेगा।
कड़ोदकलां. बैंक ने हितग्राहियों का सम्मान किया।