मांगों को लेकर पटवारियों की महारैली आज भोपाल में
मांगों को लेकर पटवारियों की महारैली आज भोपाल में
झाबुआ | मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आव्हान पर 16 मई को भोपाल में अपनी मांगो को लेकर पटवारियों द्वारा महारैली निकाली जाएगी। मप्र पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश मुलेवा व तहसील अध्यक्ष नानूराम मेरावत ने बताया कई वर्षों से पटवारियों की समस्याओं का निराकरण प्रदेश सरकार द्वारा नहीं किया जा रहा है। चरणबद्ध आंदोलन की कड़ी में बुधवार को भोपाल में प्रात: 10.30 बजे शाहजहानी पार्क में एकत्रित होकर नीलम पार्क तक महारैली निकालेंगे।