पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाल अपराध रोकने लगाएंगे चाइल्ड हेल्पलाइन पोस्टर

बाल अपराध रोकने लगाएंगे चाइल्ड हेल्पलाइन पोस्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाल अपराध रोकने लगाएंगे चाइल्ड हेल्पलाइन पोस्टर

झाबुआ | उच्च न्यायालय के निर्देश पर बाल अपराध रोकने के लिए सभी स्कूलों में चाइल्ड लाइन या चाइल्ड हेल्पलाइन संस्थाओं की सूचना देने वाले पोस्टर लगेंगे। यह काम जिला शिक्षा अधिकारियों को करना होगा। इस पोस्टर में गुमशुदा, शोषित एवं घर से भागे और इलाज के जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए टेलीफोन नंबर दिए जाएंगे। ऐसे बच्चों को 1098 नंबर डायल करना होगा। इसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम एक घंटे के अंदर संबंधित बच्चे के पास पहुंचेगी।

राज्य आेपन व रुक जाना नहीं की परीक्षा 9 जून से

झाबुआ | राज्य ओपन व रुक जाना नहीं की परीक्षाएं 9 जून से होंगी। इसमें 10वीं की परीक्षा सुबह 8 बजे से व 12वीं की परीक्षाएं 2 बजे से होंगी। टाइम टेबल वेबसाइट www.mpsos. nic.in पर देखा जा सकता है।

31 तक जमा होंगे स्कॉलरशिप के आवेदन

झाबुआ | केंद्र द्वारा प्रायोजित और मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दी जाने वाली सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप के नवीनीकरण आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र 31 मई तक अपने आवेदन एमएचआरडी को भेज सकते हैं। वहीं जिन छात्रों ने अब तक नवीनीकरण आवेदन नहीं किया है उन्हें 25 मई तक अपना ऑफलाइन आवेदन देना होगा।

रेलवे एप पर मिलेगी पार्सल बुकिंग की सूचना

झाबुआ | रेलवे ने ग्राहकों व व्यापारियों की सुविधा के लिए पार्सल गाइड एप लॉन्च किया है। इससे ग्राहकों को सामान, बाइक और पार्सल की बुकिंग कराने में मदद मिलेगी। व्यापारियों को एप से पता चल जाएगा कि सामान की बुकिंग कराने में कितना किराया देना होगा।

खबरें और भी हैं...