- Hindi News
- National
- पाइप लाइन के लिए की जा रही खुदाई में बीएसएनएल की ओएफसी कटी, शहर के 250 से ज्यादा फोन हुए बंद
पाइप लाइन के लिए की जा रही खुदाई में बीएसएनएल की ओएफसी कटी, शहर के 250 से ज्यादा फोन हुए बंद
ओएफसी जोड़ने का काम करते बिजली कंपनी के कर्मचारी।
इंटरनेट सेवा ठप होने से परेशानी
दरअसल, नई पेयजल योजना में पाइप लाइन डालने के लिए काम किया जा रहा है। राजगढ़ नाके से रामकृष्ण नगर तक पाइप लाइन डालकर टंकी में जोड़ना है। इसका काम पिछले दो दिनों से चल रहा है। सोमवार दोपहर को जब जेसीबी से खुदाई की गई तो इसमें बीएसएनएल की ओएफसी भी कट गई। इससे रामकृष्ण नगर, किशनपुरी, पॉलीटेक्निक कॉलेज, आईटीआई व राजगढ़ नाका क्षेत्र के 250 से अधिक टेलीफोन कट गई। फोन बंद होने से इंटरनेट सेवा भी ठप्प हो गई। इससे लोगों को परेशानी उठाना पड़ी। एसडीओटी पीटर मावी ने बताया लाइनमैन काम कर रहे हैं, शाम तक व्यवस्था बहाल हो जाएगी। खुदाई की वजह से राजगढ़ नाका क्षेत्र में धूल उड़ती रही।