पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरी करते पकड़ाए बाल आरोपियों के साथ पुलिस ने फोटो खिंचवाकर नाम उजागर किए

चोरी करते पकड़ाए बाल आरोपियों के साथ पुलिस ने फोटो खिंचवाकर नाम उजागर किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालीदेवी थाना पुलिस ने चोरी करते पकड़े गए बाल आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। इसके पहले थाने पर पुलिस ने आरोपियों के साथ फोटो खिंचवाए और उनके नाम भी उजागर कर दिए। जबकि ऐसा नहीं किया जा सकता। थाना प्रभारी अशफाक खान कह रहे हैं केवल लैंगिक अपराधों में पहचान उजागर नहीं की जाती, ये तो चोरी करते पकड़े गए हैं। हालांकि बाद में टीआई खान ने कहा कि त्रुटिवश फोटो खींचकर नाम जारी हो गए थे। यह सही है कि किसी भी बाल आरोपियों की पहचान उजागर नहीं कर सकते। एसपी महेशचंद जैन का कहना है किसी भी बाल आरोपी की पहचान उजागर नहीं की जा सकती। यह थाना प्रभारी की गलती है। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, कालीदेवी में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरियों हो रही थी। एक बार फिर चोरी करने चोर एमजी कॉम्पलेक्स में गैलरी के पीछे पहुंचे थे। जहां रूपेश सोनी की दुकान का दरवाजा उचकाकर दुकान में घुसे गए थे। सामान नहीं मिलने पर वह पास ही वालू मोहनिया की दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे थे। तभी पुलिस मौके पर पहुंची और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों ने 7 मई को पवन राठौर की मोबाइल दुकान व आस-पास की तीन और दुकानों में चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए मोबाइल में से 8 मोबाइल जब्त कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।

खबरें और भी हैं...