पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 साल पहले 158 करोड़ रु. में बनी सड़क की बारिश से पहले करवाना होगी मरम्मत

3 साल पहले 158 करोड़ रु. में बनी सड़क की बारिश से पहले करवाना होगी मरम्मत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झाबुआ. झाबुआ-कुक्षी मार्ग पर शहर से लगे चारोलीपाड़ा में सड़क इस तरह उखड़ चुकी है।

पैचवर्क नहीं होगा काम, कई जगह नवीनीकरण की जरूरत

सड़क पर कई हिस्से में पूरी सड़क ही खराब हो गई है। गड्ढे भरने के लिए किए जाने वाले पेचवर्क से काम नहीं होगा। इन हिस्सों में सड़क की कटिंग कर नवीनीकरण करने की जरूरत है। यदि यह नहीं हुआ तो हादसे होंगे।

कंसल्टेंट की रिपोर्ट देख ली है, वर्षाकाल से पहले करवाएंगे मरम्मत का काम

सड़क पर मरम्मत की आवश्यकता है, यह रिपोर्ट कंसल्टेंट ने भी दी है। निर्माता कंपनी को नोटिस जारी किया है। वर्षाकाल के पहले मरम्मत का काम करवाएंगे। एमआर राजपूत, एजीएम एमपीआरडीसी इंदौर

5 जून के आसपास वर्षाकाल शुरू हो जाता है। ऐसे में अब सिर्फ एक ही महीना शेष है। करीब 50 किमी हिस्से में मरम्मत की जानी है लेकिन निर्माता कंपनी की कोई तैयारी नजर नहीं आ रही है। अधिकारियों से सख्ती नहीं की और महीना बीत गया तो वर्षाकाल का बहाना लेकर निर्माता कंपनी 15 अक्टूबर तक मरम्मत टाल सकती है।

खबरें और भी हैं...