महिला बंदियों को दिया कौशल प्रशिक्षण
झाबुआ| राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश और जिला एवं सत्र न्यायाधीश एके तिवारी के मार्गदर्शन में जिला जेल झाबुआ में निरुद्ध महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों के लिए 10 दिवसीय विधिक सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता भारती सोनी एवं शबनम कुरैशी ने महिला बंदियों को कौशल प्रशिक्षण दिया।
आतंकवाद विरोधी दिवस पर ली शपथ
झाबुआ| सोमवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। शासकीय कार्यालयों में आतंकवाद विरोधी शपथ ली गई। कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर आशीष सक्सेना ने आतंकवाद विरोधी शपथ शासकीय सेवकों को दिलाई।