ऑनलाइन होगी डॉक्टर्स की अस्पतालों में पोस्टिंग
झाबुआ| राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस, एमडी की डिग्री कंप्लीट कर चुके डॉक्टरों की पोस्टिंग स्वास्थ्य विभाग ऑनलाइन करेगा। स्वास्थ्य संचालनालय ने इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल पर यूजी और पीजी की डिग्री कंप्लीट कर चुके डॉक्टर्स ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन च्वाइस लॉक कर सकेंगे।
अब स्कूलों में यस सर की जगह छात्र बोलेंगे जय हिंद
झाबुआ| प्रदेश की शालाओं की कक्षाओं में उपस्थिति के दौरान विद्यार्थियों द्वारा जय हिंद बोला जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। ऐसा विद्यार्थियों में देश भक्ति की भावना जागृत करने की दृष्टि से किया गया है।