हत्या या हादसा : धरमपुरी में रविवार रात को हुआ था हादसा, 5 लोग हुए हैं घायल
हत्या का केस दर्ज नहीं करने पर परिजन ने पुलिस से काफी देर बहस की।
पहला पक्ष बोला-पत्थर सिर में लगने हुई दिव्यांग की मौत
ढेकलबड़ी के बूंदु मेड़ा के पुत्र की बरात में बामन सेमलिया गई थी। बाइक पर मृतक मुकेश गांव के राकेश गुंडिया और विजय भूरिया बाइक के साथ लौट रहा था। राकेश बाइक चला रहा था। राकेश ने बताया धरमपुरी में ईंट भट्टे के पास सामने से आ रही बाइक (एमपी 45 एमएच 7121) ने टक्कर मार दी। उक्त बाइक पर तीन लोग सवार थ। गिरने के बाद हम संभलते उसके पहले ही सामने वाली बाइक के सवारों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिए, जिससे मुझे आंख, घुटने व पैर पर चोट आई। विजय भूरिया को भी कलई पर चोट आई। हम दोनों वहां से भागे लेकिन मुकेश भाग नहीं पाया, जिसके सिर में पत्थर से चोट आई। इसके बाद पत्थर बरसाने वाले लोग भाग गए।
दूसरा पक्ष बोला-हमारे सामने घायल को अस्पताल ले गए
दूसरी बाइक पर सारमलसिंह मंडोर, उसकी मां रवदाबाई और साथी कुंवरसिंह सवार था। रवदाबाई को अधिक चोट आई है। ये अपने गांव वडलिया जा रहे थे। सारमलसिंह ने बताया एक्सीडेंट हुआ, उसके बाद हमारे सामने ही दूसरी बाइक के साथी जो बरात में गए थे, वे सभी पीछे से आए और एक गाड़ी से अस्पताल ले गए। हमने 108 एंबुलेंस को बुलाया। उससे अस्पताल तक पहुंचे। पत्थर फेंकने का आरोप झूठा है।