झाबुआ | कलेक्टर आशीष सक्सेना ने सोमवार को टीएल बैठक में तीखे तेवर दिखाए। शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को भी छह जिला अधिकारी टीएल बैठक में खुद नहीं पहुंचे। इससे नाराज कलेक्टर सक्सेना ने इन सभी को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
दरअसल टीएल बैठक अब तक मंगलवार को जनसुनवाई के बाद होती थी। शुक्रवार को ही कलेक्टर ने टीएल बैठक साेमवार को रखने के आदेश जारी किए। पहले से दो छुट्टी के बाद तीसरे दिन बिना अनुमति अनुपस्थित रहने की योजना बना कर निकले जिला रोजगार अधिकारी केएस ठाकुर, जिला परिवहन अधिकारी राजेश गुप्ता, जिला कोषालय अधिकारी आरएस चौहान, उप संचालक पशुचिकित्सा डॉ. विल्सन डाबर, महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पीएस अहिरवार, उर्जा विकास निगम जिला पंजीयक, सहायक संचालक मत्स्य खुद नहीं पहुंचे। कर्मचारियों को भेज दिया, जिससे कलेक्टर नाराज हुए। वहीं महिला बाल विकास विभाग में एनएससी का समय पर संधारण नहीं किया गया। कलेक्टर ने संबंधित कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।