पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आचार्य रत्न सुंदरसूरीश्वरजी का झाबुआ में मंगल प्रवेश आज

आचार्य रत्न सुंदरसूरीश्वरजी का झाबुआ में मंगल प्रवेश आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पद्म विभूषण आचार्य श्रीमद् र| सुंदर सूरीश्वरजी आदि ठाणा-15 का मंगलवार को प्रातः 5.45 बजे स्थानीय दिलीप गेट स्थित महावीर बाग से शहर में मंगल प्रवेश होगा। आचार्यद्वय शोभायात्रा के रूप में ऋषभदेव बावन जिनालय पहुंचेंगे। पश्चात 8.45 बजे यहां से पैलेस गार्डन की ओर प्रस्थान होगा।

श्वेतांबर जैन श्री संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवंत भंडारी ने बताया 23 मई को सुबह 9 से 10 बजे ‘जीवन एक संघर्ष’ विषय तथा 24 मई को ‘मैं ही क्यों हूं’ विषय पर आचार्य श्रीजी द्वारा प्रवचन देकर जीवन को आनंद से जीने की कला सीखाई जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन शाम 4 से 5 बजे तक युवा एवं बालकों के लिए बावन जिनालय परिसर में धार्मिक शिक्षण शिविर का आयोजन होगा। प्रतिदिन रात्रि 8.30 से 9.30 बजे तक पुरुष वर्ग के लिए धर्म चर्चा एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन रखा गया है।

खो रही है सुख शांति

सोमवार को ग्राम मिंडल स्थित धर्मशाला में आचार्यश्री र| सुंदर सूरीश्वरजी ने ठाणा ने कहा आज प्रतिस्पर्धा के बढ़ते दौर में व्यक्ति अपनी आंतरिक सुख-शांति पूरी तरह से खो चुका है। उसमें देने की प्रवृत्ति समाप्त सी हो गई है, इंसान केवल लेना जानता है।

खबरें और भी हैं...