भामसं के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने झाबुआ प्रवास के दौरान किया दावा
भास्कर संवाददाता | झाबुआ
भारतीय मजदूर संघ के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मधुकर सावले झाबुआ पहुंचे। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध महासंघों, यूनियनों एवं संघो की बैठक स्थानीय केशव विद्यापीठ पर ली। अध्यक्षता विभाग प्रमुख सौरभ पोरवाल ने की।
बैठक की शुरुआत में भारतीय मजदूर संघ के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा के पूजन से हुई। अतिथि स्वागत के बाद मधुकर सावले का उद्बोधन हुआ। सावले ने भारतीय मजदूर संघ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने दावा किया कि इसकी स्थापना 23 जुलाई 1955 को स्व. ठेंगरी जी द्वारा की गई थी और आज हिंदुस्तान का सबसे बड़ा संगठन है। सावले द्वारा सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने संगठन में काम करने के दौरान आने वाली परेशानियाें पर बात की। शासन स्तर पर लंबित समस्याओं के संबंध में पूछा अौर शीघ्र हल करवाने का आश्वासन दिया। संचालन गजेंद्र चंद्रावत ने किया। इस अवसर पर मप्र राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राकेश परमार, झाबुआ ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद चौहान, ग्राम रोजगार सहायक संघ के भारत सिंह, आंगनबाड़ी संघ की गंगा गोयल, सहायक अध्यापक गुरुजी संघ के प्रकाश पालीवाल, रणछोड़ राठौर आदि मौजूद थे।