झाबुआ. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते कार्यकर्ता।
झाबुआ | जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। सभी ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने कहा राजीवजी के ही प्रयासों से आधुनिक भारत का निर्माण हुआ। उनके देश के हितार्थ किए कार्यों से ही भारत र| की उपाधि से नवाजा गया। नपा अध्यक्ष मन्नू डोडियार, पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, ब्लाॅक अध्यक्ष हेमचंद डामोर, आशीष भूरिया, शंकरसिंग भूरिया, वीरेंद्र मोदी, पार्षद साबिर फिटवेल, रशीद कुरैशी, अविनाश डोडियार, गौरव सक्सेना, जपं सदस्य विजय भाबोर आदि मौजूद थे।
मेघनगर | गांव अगराल में राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। अजा ब्लाॅक अध्यक्ष आशीष बघेल, महेश डामोर, वरिष्ठ नेता प्रेमचंद, नाथूजी, कार्यवाहक रविंद्र सुकराम अादि मौजूद थे।