पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा

भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झाबुआ | भारतीय जनता पार्टी झाबुआ के जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया की सहमति से नगर मंडल अध्यक्ष बबलू सकलेचा ने नगर मंडल के कार्यों को सक्रियता प्रदान करने तथा आगामी विधानसभा एवं लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए नगर भाजपा मंडल झाबुआ में नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की। 6 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं जिसमें महेंद्र मोनू भूरिया, गुलरेज गोलू कुरैशी, संगीता महेंद्र पंवार, शोभा राकेश कटारा, मीतेश गादिया एवं अंकुर पाठक को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। भूपेश सिंगोड़ एवं हेमेंद्र नाना राठौर को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। 4 मंत्री नियुक्त किए हैं। इसमें महेश वर्मा, अतीक भाबोर, कार्तिक हटीला, मीनू दीप्तिन मकवाना एवं लोकेंद्र कहार को जिम्मेदारी सौंपी है। नगर मंडल के कोषाध्यक्ष का दायित्व पूर्वेश कटारिया को सौपा गया है। राकेश वर्मा को नगर मंडल का कार्यालय मंत्री नियुक्त किया है। नव नियुक्त पदाधिकारियों का जिला भाजपाध्यक्ष मनोहर सेठिया ने पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...