पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बार बार तारीख बदली इसलिए सिर्फ 139 विद्यार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे

बार-बार तारीख बदली इसलिए सिर्फ 139 विद्यार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बार-बार तारीख बदली इसलिए सिर्फ 139 विद्यार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे

भास्कर संवाददाता | झाबुआ

रविवार सुबह श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा हुई। सुबह 10 से 12 बजे तक स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय में हुई जिला स्तरीय इस परीक्षा में कुल 461 विद्यार्थी दर्ज थे जिसमें से महज 139 ही परीक्षा देने पहुंचे। 322 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। बताया जा रहा है बार-बार परीक्षा की तारीख में परिवर्तन होने की वजह से यह स्थिति बनी। पहले परीक्षा 8 अप्रैल को होने वाली थी। फिर इसमें बदलाव कर 29 अप्रैल तारीख की गई। अंत में तारीख बदलकर 20 मई का दिन निर्धारित किया गया। बार-बार तारीख बदलने से कई विद्यार्थियों तक इसकी सूचना नहीं पहुंचने की बात भी सामने आई है। गौरतलब है कि परीक्षा में श्रमिकों के बच्चों को भाग लेने की पात्रता थी। इसमें उत्तीर्ण विद्यार्थियों को कक्षा इंदौर में बनाए गए श्रमोदय विद्यालय की छठी, सातवीं, आठवीं, 9वीं व 11वीं में प्रवेश मिलेगा।

खबरें और भी हैं...