पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 31 मई तक ही जमा करा सकेंगे आवेदन

31 मई तक ही जमा करा सकेंगे आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
31 मई तक ही जमा करा सकेंगे आवेदन

झाबुआ| केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित और मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दी जाने वाली सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप के नवीनीकरण आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र 31 मई तक अपने आवेदन एमएचआरडी को भेज सकते हैं। वहीं जिन छात्रों ने अब तक नवीनीकरण आवेदन नहीं किया है उन्हें 25 मई तक अपना ऑफलाइन आवेदन माशिमं में जमा करना होगा। इस संबंध में छात्र मंडल के पोर्टल www. mpbse.nic.in से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एमपी पीएससी : 31 मई तक मांगे दस्तावेज

झाबुआ| मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2018 की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को अनुप्रमाणन फॉर्म, व्यक्तिगत विवरण फॉर्म, उपस्थिति पत्रक एवं अपनी अर्हता से संबंधित समस्त अभिलेख एमपी पीएससी की वेबसाइट पर 31 मई तक ऑनलाइन जमा करना है।

छात्र ऑनलाइन करवा सकेंगे दस्तावेज में सुधार

झाबुआ| कॉलेज के छात्रों को अब डुप्लीकेट मार्कशीट लेने, अंकसूची में सुधार करवाने, नाम और सरनेम बदलवाने जैसे कामों के लिए अब विश्वविद्यालय और कॉलेजों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे। वे अब लोक सेवा केंद्र से इसमें ऑनलाइन सुधार करवा सकते हैं। इसकी सुविधा प्रदेश सरकार ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम में कर दी है। इसके लिए छात्रों को अब सीधे केंद्र पर आवेदन करना होगा।

आतंकवाद विरोधी दिवस आज मनाया जाएगा

झाबुआ | 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। शासकीय कार्यालयों में सुबह 11 बजे आतंकवाद विरोधी शपथ ली जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

खबरें और भी हैं...