ढेकलबड़ी की उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन सुरेंद्र की हत्या और डूमपाड़ा की दुकान के सेल्समैन के हत्या के आरोप में राहुल के गिरफ्तार हो जाने से दोनों ही दुकानों पर राशन वितरण का संकट खड़ा हो गया है। सुरेंद्र की मौत से ढेकलबड़ी में पद रिक्त हो गया है। डूमपाड़ा की दुकान से आरोपी राहुल को बर्खास्त किया जाएगा। दोनों जगह स्थायी नियुक्ति सहकारिता विभाग की ओर से की जाना है। इसके लिए संबंधित सोसायटी का संचालक मंडल प्रक्रिया करता है। इस प्रक्रिया में समय लगेगा,तब तक के लिए राशन वितरण की अस्थायी व्यवस्था करना आवश्यक हो गया है। आमतौर पर ऐसे मामलों में सोसायटी के स्टाफ में से सहायकों को लगाया जाता है। जिला आपूर्ति अधिकारी मुकुल त्यागी ने बताया राशन आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए सहकारिता विभाग को पत्र लिख रहे हैं। सहकारिता विभाग की उपायुक्त भारती शेखावत ने बताया-दोनों दुकानों पर सहायकों की ड्यूटी राशन वितरण के लिए लगाएंगे। गौरतलब है 17 मई की रात राहुल ने सुरेंद्र की प|ी से प्रेम संबंध के चलते दो लोगों को ढाई लाख की सुपारी देकर सुरेंद्र की हत्या करवा दी थी।
दूसरी सिम से करते थे बात
हत्याकांड के आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। कोतवाली के प्रभारी टीआई जोरावरसिंह सिसौदिया ने बताया-हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक, राहुल का मोबाइल, कपड़े आदि बरामद कर लिए गए हैं। एसडीअोपी आरसी भाकर ने बताया राहुल और सुपारी लेने वाले दोनों आरोपी आपस में अलग सिम से बात करते थे। वे भी जब्त की गई हैं।