पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पारा 42 डिग्री, 23 मई तक 44 पर पहुंचने का अनुमान

पारा 42 डिग्री, 23 मई तक 44 पर पहुंचने का अनुमान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसम विभाग के अनुसार-तापमान कम करने वाला कोई सिस्टम सक्रिय नहीं

भास्कर संवाददाता | झाबुआ

रविवार को शहर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 23 मई तक शहर में तापमान 44 पर पहुंच सकता है। भीषण गर्मी के चलते हाट बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। लोग छांव तलाशते दिखे। दोपहर में लोगों ने घर से बाहर निकलना टाल दिया। जिन लोगों को जरूरी काम से बाहर निकलना पड़ा वे प्यास बुझाने के लिए पानी की बोतल साथ लेकर निकले। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके त्रिपाठी ने बताया अभी कोई सिस्टम बना हुआ नहीं है, जिससे तापमान में कमी आए। तापमान बढ़ने की ही संभावना है।

आंबेडकर गार्डन और ट्रैफिक पार्क में भीड़

शाम ढलते ही लोगों की भीड़ आंबेडकर गार्डन और ट्रैफिक पार्क में लग रही है। देर रात तक लोग यहीं बच्चों के साथ जमे रहते हैं।

खबरें और भी हैं...