झकनावदा में घुटना दर्द निवारण शिविर 27 को
झाबुआ | राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग तथा ऑल मीडिया जर्नलिस्ट सोशल वेलफेयर एसो. के संयुक्त तत्वाधान में विशाल घुटना दर्द राहत शिविर का आयोजन 27 मई को ग्राम पंचायत भवन झकनावदा में रखा गया है। शिविर सुबह 8 से दोपहर 1 बजे एवं दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक रहेगा। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं शिविर संयोजक मनीष कुमट, प्रदेश प्रभारी कीर्तिश जैन ने बताया आयोजन जागृति आर्थराइटिस रिलीफ सेंटर निम्बाहेड़ा के सहयोग से किया जा रहा है जिसमें जयपुर के डॉ. विजयकुमार अटल एवं उनकी टीम द्वारा घटना पीड़ितों का परीक्षण कर बिना दवा, बिना ऑपरेशन के मात्र जागृतिनी-कैलीपर से घुटना की हड्डियों की पिसवाट एवं झुकाव को कम कर घुटनों से शरीर का भार कम कर उपचार किया जाएगा। अंत में प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया। इस मौके पर आबिद हुसैन खान, जयंतीलाल कोटडिया, शैतानमल कुमट, गोपाल सोनी, आनंदीलाल कासवा आदि मौजूद थे।